प्रोफेसर बनने का शानदार मौका, इस यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, जानिए योग्यता और सैलरी

Assistant Professor Jobs 2026: अगर आपका भी सपना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पढ़ाने का है तो आपके लिए खुशखबरी है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों भर्ती की अधिसूचना जारी हो गई है.

Bundelkhand University Assistant Professor Recruitment 2026 check details
Meta AI

Assistant Professor Jobs 2026: अगर आपका भी सपना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पढ़ाने का है तो आपके लिए खुशखबरी है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों भर्ती की अधिसूचना जारी हो गई है. आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 को शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 तक है. चलिए इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स जानते हैं.  

पदों का विवरण

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रोफेसर के 8 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 7 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पद रखे गए हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जिनकी शिक्षा के क्षेत्र में गहरी रूचि है. 

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही एम.फिल या पीएचडी डिग्री होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को यूजीसी और एआईसीटीई के नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए. इस भर्ती के लिए विषयानुसार योग्यता तय की गई है. ऐसे में जरूरी है कि उम्मीदवार अप्लाई करने से पहले अपने विषय की जांच कर लें. 

प्रोफेसर पद के लिए विषय

  • खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • खाद्य प्रसंस्करण 
  • गणित 
  • सांख्यिकी 
  • कंप्यूटर विज्ञान 
  • पर्यटन एवं होटल प्रबंधन 
  • पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान 
  • बैंकिंग 
  • अर्थशास्त्र 
  • वित्त 
  • भूविज्ञान 
  • मार्केटिंग 
  • मानव संसाधन 
  • हिंदी 

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए विषय

  • खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 
  • गणित 
  • सांख्यिकी 
  • कंप्यूटर विज्ञान 
  • पुस्तकालय विज्ञान 
  • बैंकिंग 
  • अर्थशास्त्र 
  • वित्त 
  • भूविज्ञान और मार्केटिंग 
  • एचआर विषय 

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए विषय

  • गणित 
  • सांख्यिकी 
  • कंप्यूटर विज्ञान 
  • होटल मैनेजमेंट 
  • पर्यटन प्रबंधन 
  • बैंकिंग
  • अर्थशास्त्र और वित्त विषय

आवेदन शुल्क और वेतन

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तथा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है. इसमें भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी भी बढ़िया मिलेगी. प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 37400 रुपये से 67000 रुपये तक वेतन मिलेगा और इसके साथ 10000 रुपये एजीपी मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर पद पर 37400 से 67000 रुपये वेतन और 9000 रुपये एजीपी मिलेगा. वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर 15600 से 39100 रुपये वेतन और 6000 रुपये एजीपी दिया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bujhansi.ac.in  पर जायें.
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण जांच लें और फॉर्म सबमिट करें. 
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए खुशखबरी! इस राज्य में 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया और सैलरी