Delhi Police Physical: हाइट, दौड़, लंबी कूद.. दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए कैसे होता है फिजिकल?

Delhi Police Constable Executive Physical Test: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है. एसएससी ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कुल 7565 वैकेंसी निकाली हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है.

Delhi Police Constable Physical Test Height Running Time & All Details
Image Source: Social Media

Delhi Police Constable Executive Physical Test: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है. एसएससी ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कुल 7565 वैकेंसी निकाली हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि इन पदों में 2496 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिससे महिलाओं के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुल गए हैं. अगर आप भी दिल्ली पुलिस में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा मौका है.

कौन कर सकता है आवेदन? 

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल बनने के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. पुरुष अभ्यर्थियों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2025 तक आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. यानी 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच जन्म लेने वाले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्गों के लिए उम्र में छूट भी दी गई है:

  • एससी/एसटी वर्ग – 5 साल की छूट (अधिकतम आयु 30 वर्ष)
  • ओबीसी वर्ग – 3 साल की छूट (अधिकतम आयु 28 वर्ष)
  • खेल प्रतिभागी – 5 से 10 साल तक की छूट

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पुरुषों का फिजिकल टेस्ट

उम्र दौड़ 1600 मीटर लॉन्ग जंप हाई जंप
30 वर्ष तक 6 मिनट 14 फीट 3'9"
30 से 40 वर्ष तक 7 मिनट 13 फीट 3'6"
40 वर्ष से ऊपर 8 मिनट 12 फीट 3'3"

 

शारीरिक मापदंड

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए शारीरिक मापदंड बहुत महत्वपूर्ण हैं. पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 170 सेंटीमीटर और छाती का माप 81-85 सेंटीमीटर (4 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) होना चाहिए. विशेष क्षेत्रों जैसे एसटी/हिल एरिया के उम्मीदवारों और दिल्ली पुलिस में सेवा दे चुके या दिवंगत कर्मचारियों के पुत्रों को 5 सेंटीमीटर की छूट दी गई है. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर तय की गई है, जबकि एससी/एसटी वर्ग की महिलाएं और पुलिसकर्मियों की बेटियों को 2 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी.

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल महिलाओं का फिजिकल

उम्र रनिंग 1600 मीटर लॉन्ग जंप हाई जंप
30 वर्ष तक 8 मिनट 10 फीट      3'
30 से 40 वर्ष तक 9 मिनट 9 फीट    2'9"
40 वर्ष से ऊपर 10 मिनट 8 फीट     2'6"

 

दौड़ और फिजिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट के दौरान सबसे पहले हाइट और छाती की जांच होती है. इसके बाद दौड़ (रनिंग) का समय निर्धारित किया जाता है. जो उम्मीदवार दौड़ में निर्धारित समय के अंदर पूरा करेंगे, वे अगले चरण में लॉन्ग जंप और हाई जंप के लिए क्वालीफाई करेंगे. केवल वही उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा के लिए भेजे जाएंगे जिन्होंने फिजिकल टेस्ट के सभी मापदंड पूरे कर लिए होंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें आवेदन प्रक्रिया, एज लिमिट समेत हर डिटेल