BSNL का बड़ा धमाका, यूज़र्स को दिया 1 रुपये वाले फ्रीडम प्लान का तोहफा, मिलेंगे जबरदस्त बेनिफिट्स

BSNL Freedom Plan is Back: भारत की सबसे बड़ी सरकारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा दिया है. पब्लिक डिमांड पर BSNL ने एक बार फिर से 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान वापस लाया है, जो यूजर्स के लिए आकर्षक डेटा और कॉलिंग ऑफर के साथ आता है.

BSNL 1-rupee Freedom Plan is back by popular demand
Image Source: Social Media

BSNL Freedom Plan is Back: भारत की सबसे बड़ी सरकारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा दिया है. पब्लिक डिमांड पर BSNL ने एक बार फिर से 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान वापस लाया है, जो यूजर्स के लिए आकर्षक डेटा और कॉलिंग ऑफर के साथ आता है. अब इस प्लान के जरिए ग्राहक महज 1 रुपये में 30 दिनों तक फ्री कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और अन्य शानदार सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. BSNL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस ऑफर की घोषणा की है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है.

1 रुपये में मिलेगी डिजिटल फ्रीडम

BSNL का यह 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कई आकर्षक सुविधाएं प्रदान करता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलेगा, साथ ही पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा. यह ऑफर BSNL के नए यूजर्स के लिए विशेष रूप से है, जिन्हें इस प्लान के तहत 1 रुपये में नया सिम कार्ड प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा.

पब्लिक डिमांड पर BSNL का बड़ा कदम

BSNL ने यह कदम ग्राहकों की भारी डिमांड को ध्यान में रखते हुए उठाया है. कंपनी ने अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया कि यह ऑफर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध रहेगा. हालांकि, यह ऑफर सिर्फ नए BSNL यूजर्स के लिए है, पुराने यूजर्स इस प्लान का लाभ नहीं उठा सकते. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की स्पष्ट जानकारी दी है, जिससे किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने.

पहले भी आया था BSNL का फ्रीडम प्लान

BSNL ने पहले 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक अपने फ्रीडम प्लान की घोषणा की थी, जिसमें नए यूजर्स को 1 रुपये में सिम और 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी. इस ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ भी दिया जा रहा था. इसके बाद, BSNL ने इस प्लान की वैलिडिटी को 15 दिनों के लिए बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दिया था.

BSNL का स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ऑफर

BSNL ने विद्यार्थियों के लिए एक और बेहतरीन ऑफर पेश किया है. इस Learner's Plan के तहत, स्टूडेंट्स को 251 रुपये में 100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है. इसके साथ ही, स्टूडेंट्स को रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 13 दिसंबर 2025 तक है, जो विद्यार्थियों के लिए एक शानदार और किफायती ऑफर साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Apple की बढ़ेंगी मुश्किलें! लग सकता है इतने अरब डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला