Meerut Air Show 2026: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को भारतीय वायुसेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में ऐसा नजारा पेश किया, जिसे देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े. गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरकर सूर्य किरण टीम के नौ हॉक एमके-132 विमानों ने मेरठ के न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप के ऊपर करीब 200 फीट की ऊंचाई पर एक के बाद एक रोमांचक करतब दिखाए. विमानों की तेज रफ्तार और सटीक फॉर्मेशन ने लोगों को रोमांचित कर दिया.
मेरठ में पहली बार आयोजित इस एयर शो में सूर्य किरण टीम के नौ विमानों ने आसमान में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया. करीब 700 से 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते विमानों के बीच महज कुछ मीटर का अंतर नजर आया. पायलटों ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते हुए आसमान में धुएं की लकीरों के जरिए तिरंगे का आकार भी बनाया.
ये भी पढ़ें- Vande Bharat: सोलर पॉवर में भारत की बड़ी छलांग! Climate Action पर मोदी का मास्टरस्ट्रोक