BRICS Summit: दिल्ली में सजा BRICS का महामंच! पुतिन-मोदी की महा-बैठक से थर्राया पश्चिम!

BRICS Summit 2026: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, शी जिनपिंग भी भारत आएंगे. PM मोदी की अहम द्विपक्षीय बैठकों के बीच BRICS समिट पर दुनिया की नजर.

Bharat 24

BRICS Summit 2026: भारत की राजधानी दिल्ली 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत मंडपम में होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में दुनिया की कई बड़ी शक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर नजर आएंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतिन और जिनपिंग समेत कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ अहम द्विपक्षीय मुलाकातें होने की संभावना है. ऐसे में BRICS समिट को भारत की कूटनीतिक ताकत और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

BRICS समिट को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. भारत मंडपम से लेकर VVIP रूट तक सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. राजधानी में कई जगहों पर रूट डायवर्जन और निगरानी की व्यवस्था की गई है. सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा और यातायात से जुड़े कई प्रतिबंध लागू रहेंगे.

ये भी पढ़ें- BRICS Summit: BRICS Summit के लिए भारत पहुंचे Putin! PM Modi से आज होगी बड़ी मुलाकात