BRICS Summit: BRICS Summit के लिए भारत पहुंचे Putin! PM Modi से आज होगी बड़ी मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. पालम एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया.

Bharat 24

BRICS Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं. शुक्रवार को पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. पुतिन के भारत पहुंचने के साथ ही BRICS समिट को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों समेत कई अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

भारत इस बार 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होगा. इस समिट की थीम 'Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' रखी गई है. बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, डेटा सेंटर और सतत विकास जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- BRICS Summit: PM Modi की मेजबानी में BRICS राष्ट्राध्यक्षों का डिनर! एक मंच पर दुनिया के बड़े नेता