BRICS 2026: दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा! 4,800 ट्रैफिक पुलिस, हर VVIP रूट पर नजर!

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 7 हजार जवान तैनात और 35 सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू; VVIP रूट की CCTV से निगरानी होगी.

Bharat 24

BRICS Summit के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का बड़ा प्लान तैयार किया है और करीब 7,000 जवानों की तैनाती की गई है. वहीं, 35 प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. करीब 4,800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी करेंगे. वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रहेगी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को चीनी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए केंद्र सरकार की कई एजेंसियों के साथ मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन किया गया है. विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, NSG, IB, ITBP समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है. वीवीआईपी मूवमेंट वाले रास्तों का व्यापक सर्वे किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय या संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके. पुलिस ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें और अस्थायी प्रतिबंधों का पालन करें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS समिट में होंगे शामिल, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात