Breaking News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित जिलाधिकारी (DM) कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.
सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कार्यालय परिसर की जांच शुरू कर दी. सुरक्षा को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड और एंटी-सबोटाज टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को डीएम कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बम की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना सूरजपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली.
ये भी पढ़ें- UNSC Election: क्या India बनेगा UNSC का अस्थायी सदस्य ? UN में भारत का किससे है मुकाबला!