UNSC Election: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 2028-29 के लिए भारत को अस्थायी सदस्यता मिलेगी या नहीं, इसका फैसला अभी बाकी है. लेकिन भारत ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे. यहां वह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सामने UNSC की अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी पेश करेंगे.
जयशंकर बताएंगे कि भारत 2028 और 2029 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनना चाहता है. इसके साथ ही वह अलग-अलग देशों से भारत के समर्थन की अपील भी करेंगे.