Nepal Flood: नेपाल में भीषण बाढ़ और उससे पैदा हुए संकट के बीच प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आपात बैठक बुलाई है. लगातार बिगड़ते हालात और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबरों के बीच नेपाल सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है. संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत और चीन से मदद की अपील की है.
नेपाल की मदद की अपील के बाद भारत ने तत्काल राहत का हाथ बढ़ाया है. भारतीय वायुसेना की ओर से सी-130जे विमान के जरिए नेपाल के लिए राहत सामग्री भेजी गई है. इसमें जरूरी दवाइयां, राहत सामग्री, टेंट, लैंप और खाने-पीने का सामान शामिल है. भारत की ओर से आगे भी राहत सामग्री भेजे जाने की तैयारी है. भारत ने साफ किया है कि इस मुश्किल समय में वह नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
ये भी पढ़ें- Goa Breaking: Goa Cabinet का बड़ा फैसला, गैरकानूनी धर्मांतरण पर उम्रकैद का प्रावधान