IndiGo Flight Bomb Threat: लखनऊ-बेंगलुरु फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद शुरू हुई जांच

Indigo Flight Bomb Threat: फ्लाइट 6E231 के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान और सामान की गहन तलाशी शुरू की, शुरुआती जांच में धमकी के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है.

indigo-flight-bomb-threat-lucknow-bengaluru-safe-landing
Image Source: Internet

Indigo Flight Bomb Threat: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. फ्लाइट नंबर 6E231 को लेकर यह जानकारी विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंतिम अप्रोच के दौरान सामने आई. सूचना मिलते ही पायलट और क्रू ने तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए. राहत की बात यह रही कि विमान ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी फ्लाइट

फ्लाइट 6E231 ने सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान के उतरते ही संबंधित अधिकारियों को बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

विमान की पूरी तरह हो रही तलाशी

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने SOP के तहत विमान की विस्तृत जांच शुरू की. विमान के अंदर के हिस्सों के साथ-साथ यात्रियों के सामान और अन्य जरूरी स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि विमान और उसमें मौजूद यात्रियों के लिए किसी तरह का खतरा न हो.

शुरुआती तौर पर होक्स की आशंका

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में बम की धमकी के फर्जी यानी होक्स होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को हल्के में नहीं ले रही हैं. विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमकी वास्तविक थी या महज अफवाह.

ये भी पढ़ें- AI से उड़ेंगे भारत के फ्यूचर फाइटर जेट! बेंगलुरु की कंपनी ने पेश किया FWD Supreme Lite कॉन्सेप्ट