Breaking News: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में वांछित चल रहे दो संदिग्धों सुमित और मोहित को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है. यह एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुआ. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है.
पुलिस को अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल संदिग्धों की तलाश थी. इसी दौरान शामली के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की कार्रवाई में सुमित और मोहित को ढेर किए जाने की बात सामने आई है. मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है. मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: Lucknow में हिंदूवादी नेता की हत्या! कार में मारी गोली, नहर में फेंका शव! | UP News