घायल हूं, इसलिए घातक हूं... 'धुरंधर' के इस डायलॉग पर सनी देओल का आया मजेदार रिएक्शन, जानें क्या कहा

Sunny Deol On Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है. साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में ना सिर्फ शामिल हुई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक राज भी किया. डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, और अब यह नेटफ्लिक्स पर भी कई दिनों से टॉप ट्रेंड कर रही है.

Bollywood Sunny Deol funny reaction to this dialogue from Ranveer Singh Dhurandhar find out what he said
Image Source: Social Media

Sunny Deol On Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है. साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में ना सिर्फ शामिल हुई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक राज भी किया. डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, और अब यह नेटफ्लिक्स पर भी कई दिनों से टॉप ट्रेंड कर रही है. अब फैन्स को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है, जो 19 मार्च को रिलीज होगा. 

इसी बीच, सनी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘धुरंधर’ के मशहूर डायलॉग ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं. आपको याद होगा, जब ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आया था, तो रणवीर सिंह यही डायलॉग बोलते हुए दिखे थे. अब सनी देओल ने इस पर अपनी राय दी, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया है.

सनी देओल ने क्या कहा?

दरअसल, जनवरी में ही सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही. लेकिन इसके बावजूद, ‘धुरंधर’ की कमाई में कोई कमी नहीं आई और रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमा के किंग के रूप में अपनी पहचान बनाई, यहां तक कि खान्स को भी पीछे छोड़ दिया.

अब, सनी देओल से जब ‘धुरंधर’ के उस डायलॉग के बारे में पूछा गया, जिसमें रणवीर सिंह कहते हैं, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’, तो सनी देओल ने कहा, "ये डायलॉग मेरे लिए बहुत खास हैं. आदित्य धर, जो फिल्म के डायरेक्टर हैं, मेरे फैन हैं और उन्होंने मेरी ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में देखी हैं. मुझे लगता है कि उन्होंने इन फिल्मों का सम्मान करते हुए ये डायलॉग अपनी फिल्म में डाले हैं. दोनों फिल्मों के टाइटल का इस्तेमाल करना बहुत प्यारा है."

सनी देओल की हिट फिल्में

सनी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘घायल’ और ‘घातक’ प्रमुख हैं. ये दोनों फिल्में हिंदी सिनेमा की बेहतरीन हिट फिल्मों में शुमार हैं, जिन्हें दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. सनी देओल ने अब ‘धुरंधर’ के मेकर्स को भी बड़े प्यार से जवाब दिया है.

दरअसल, जब ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आया था, तो फैन्स ने इसे सनी देओल की फिल्मों से तुलना की थी, और अब पहली बार सनी देओल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ फैन्स का कहना है कि आदित्य धर को सनी देओल के साथ कुछ खास प्लान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Valentine’s Day: अपनी लेडी लव के लिए इन चीजों से बनवाएं खास बुके, दोगुना हो जाएगा प्यार! देखें Photos