Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी. पहले तीन दिनों तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और वीकेंड का पूरा फायदा उठाया. हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली. फिर भी फिल्म करोड़ों रुपये की कमाई करने में सफल रही.
पहले तीन दिन रहा शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया. शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड में मिले अच्छे रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म ने मजबूत शुरुआत दर्ज की.
चौथे दिन कमाई में आई गिरावट
सोमवार को फिल्म की कमाई पहले तीन दिनों के मुकाबले काफी कम रही. चौथे दिन 'धमाल 4' ने 6.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह अब तक का सबसे कम दैनिक कारोबार रहा. हालांकि, वीकडेज में फिल्मों की कमाई आमतौर पर कम हो जाती है. ऐसे में इस कलेक्शन को ठीक माना जा रहा है.
अब तक कितना हुआ कुल कलेक्शन?
चार दिनों में फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 71.16 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 85.27 करोड़ रुपये हो चुका है. अगर आने वाले दिनों में फिल्म इसी तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहती है, तो इसका कुल कारोबार और बढ़ सकता है.
'धमाल 4' में नजर आ रहे हैं कई बड़े सितारे
'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह 'धमाल' फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे गोविंदा! 'रूपा' से करेंगे धमाकेदार कमबैक, नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर