BJP Kerala Elections: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने कुल 47 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
पार्टी की इस पहली सूची के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और अब सभी दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. बीजेपी ने कई प्रमुख सीटों पर अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है.
BJP announces first list of 47 candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections
— ANI (@ANI) March 16, 2026
K Surendran fielded from the Manjeshwar seat. Navya Haridas from Kozhikode North. Adv George Kurian from Kanjirappally, V. Muraleedharan from Kazhakoottam and state president Rajeev… pic.twitter.com/8BZesMmLIT
नेमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर को टिकट
बीजेपी ने प्रमुख सीटों में से एक नेमोम से राजीव चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है. नेमोम सीट राज्य की महत्वपूर्ण सीटों में गिनी जाती है और यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है.
राजीव चंद्रशेखर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और केंद्र सरकार में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. ऐसे में इस सीट पर उनका चुनाव लड़ना बीजेपी की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
कई बड़े नेताओं को मिला मौका
पार्टी ने अन्य प्रमुख सीटों पर भी अपने मजबूत नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. वट्टियूरकावु सीट से आर श्रीलेखा को टिकट दिया गया है. वहीं काट्टाकाड़ा से पी के कृष्णदास को मैदान में उतारा गया है.
इसके अलावा कझाक्कुट्टम सीट से वी मुरलीधरन को उम्मीदवार बनाया गया है. मंजेश्वर सीट से के सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है, जो पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते हैं.
चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद केरल में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है. बीजेपी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी रणनीति के तहत अनुभवी चेहरों को मैदान में उतारा गया है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी और इसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारी अभी से तेज कर दी है.
आगे भी जारी हो सकती हैं और सूचियां
पहली सूची में 47 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब बाकी सीटों के लिए भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार अगले चरण में और भी नाम सामने आ सकते हैं. फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि अन्य राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की सूची कब जारी करते हैं और आगामी चुनाव में किस तरह का मुकाबला देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- "बॉलीवुड हर तीन साल में बदल जाता है", युवा सितारों से प्रतिस्पर्धा और नंबर 1 जैसे मिथक पर बोले अक्षय कुमार