भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 20 जनवरी 2026 को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी. यह चुनाव भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और आने वाले चुनावी दौर की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.