BJP Meeting: चुनावी समर को लेकर बीजेपी एक बार फिर से सुपर एक्टिव मोड में आ गई है. 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव और मिशन 2027 को लेकर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महामंत्र को जमीन पर उतारने के लिए आज बीजेपी मुख्यालय में एक बेहद अहम बैठक हो रही है. बीजेपी यानी वो चुनावी मशीन जो कभी आराम नहीं करती. एक तरफ देश में सियासी समीकरण बदल रहे हैं और दूसरी ओर बीजेपी अपने अगले मोर्चे की घेराबंदी शुरू कर चुकी है और यही वजह है कि दिल्ली में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य यूनिट के अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की और इस बैठक का एजेंडा साफ है.
ये भी पढ़ें- दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं... बिजनौर में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोले सीएम योगी