EVM विवाद पर बीजेपी नेता का वार, बोले अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर' EVM के खिलाफ खड़े हैं

चुनाव खत्म होने के बाद EVM पर बवाल एक बार फिर से शुरु हो चुका है. विपक्ष लगातार ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. अब इस मामले में भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

EVM विवाद पर बीजेपी नेता का वार, बोले  अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर' EVM के खिलाफ खड़े हैं
EVM के खिलाफ खड़े हैं- फोटोः सोशल मीडिया

चुनाव खत्म होने के बाद EVM पर बवाल एक बार फिर से शुरु हो चुका है. विपक्ष लगातार ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. अब इस मामले में भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

ना भगवान ना दानव बनाना चाहिए

देशभर में ईद का जश्न जोरो शोरों से मनाया जा रहा है. वहीं इसी कड़ी में ईद के इस मौके पर नामज अदा करने के बाद बीजेपी  नेता ने ईवीएम पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे हमले को लेकर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम लोगों को ईवीएम को न तो भगवान बनाना चाहिए और ना ही दानव. ईवीएम कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरी है और इसमें सफल रही है. पहले लोग इस पर राष्ट्रीय स्तर पर हमला करते थे और अब कुछ 'अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर' इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं.

ईवीएम पर मस्क का बयान

आपको बता दें कि यह विवाद एलन मस्क के एक बयान के बाद शुरु हुआ. जहां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ईवीएम को लेकर कुछ कहा था. जिसपर इस समय काफी विवाद जारी है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हटा देना चाहिए. ईवीएम का मनुष्य के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए हैक होने का जोखिम है.

छत्तीसगढ़ सीएम साय ने भी साधा निशाना

वहीं इस मामले पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने  कहा कि अब उनकी बातों में कोई दम नहीं रह गया है. यह ईवीएम की बात उठाते ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि जब इनकी जीत हो जाती है तो ईवीएम इनके लिए ठीक हो जाती है. जब हार जाते हैं तो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ डालते हैं.

यह भी पढ़े: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना Neet परीक्षा में हुई गड़बड़ी, बोले- अफसर दोषी मिले तो छोड़ेंगे नहीं