Neet Result 2024/ नई दिल्लीः Neet पर चीट मामले में अब तक काफी बवाल देशभर में देखने को मिल रहा है. इसपर सरकार लगातार छात्रों को उचित से उचित कार्रवाई करवाने के लिए जांच में जुटी हुई है. वहीं रविवार को शिक्षा मंत्र धर्मेंद्र प्रधान ने नीट में हुई गड़बड़ी पर बपात मानी है.
#JaagoBharat |शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना-NEET परीक्षा में गड़बड़ी हुई
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) June 17, 2024
कहा- NTA में सुधार की जरूरत
अफसर दोषी मिले तो छोड़ेंगे नहीं
Watch : https://t.co/V86MpvT2e5#NEET_परीक्षा #NEET_परीक्षा_परिणाम #Bharat24Digital@anchorpooja @palakprakash20 @RanjanaRawat21… pic.twitter.com/82AjqReP8H
रिजल्ट में हुई गड़बड़ियां
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि कि NEET के रिजल्ट में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने इस बात का भी आश्वासन देते हुए कहा है कि यदि इसमें बड़े अधिकारी शामिल हैं. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. वहीं इसी के साथ उन्होंने यह भी माना कि NTA में सुधार की आवश्यकता है.
दो तरह की अव्यवस्था सामने आई
मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि NEET के संबंध में दो तरह की अव्यवस्था का विषय सामने आया है. पहला- शुरुआती जानकारी थी कि कुछ स्टूडेंट्स को कम समय मिलने के कारण ग्रेस नंबर दिए गए. दूसरा- दो जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं. इस पर अभियर्थीयों और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसे भी गंभीरता से ले रही है.
5 मई को हुई थी नीट परीक्षा
आपको बता दें कि इसी साल 2024 5 मई को देशभर में नीट की परीक्षा प्रस्तावित थी. इस परीक्षा में कुल 23 लाख 30 हजार परिक्षार्थियों ने भाग लिया था. नीट परीक्षा के साथ-साथ देशभर में लोकसभा चुनाव का भी माहौल जारी था. जिस दिन लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आए ठीक उसी दिन नीट परीक्षा का भी रिजल्ट सामने आया था.
छात्रों ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस बार का रिजल्ट सामने आने के बाद सभी चौंक चुके थे. क्योंकी ऐसा पहली बार हुआ जब 67 छात्रों को पूरे 720 में से 720 मार्क्स प्राप्त हुए हों. इसी पर अब देशभर में परीक्षा में हुई चीट लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़े: EVM विवाद पर छत्तीसगढ़ CM साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले अब उनकी बातों में अब दम नहीं रहा