Breaking News: मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान! 3 Chemical Parks और Mega Railway Project Approved

Breaking News: पांच साल में विकसित होंगे तीन आधुनिक केमिकल पार्क, साझा इंफ्रास्ट्रक्चर से उद्योगों की लागत 20-30% तक घटाने का लक्ष्य.

Bharat 24

Breaking News: केंद्र सरकार ने देश में केमिकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने 3,000 करोड़ रुपये की नई केमिकल पार्क योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन डेडिकेटेड केमिकल पार्क विकसित किए जाएंगे. सरकार का दावा है कि इन पार्कों के बनने से उद्योगों की उत्पादन लागत में 20 से 30 प्रतिशत तक कमी आएगी और निवेश के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया गया कि इस योजना का कुल वित्तीय परिव्यय 3,000 करोड़ रुपये होगा और इसे अगले पांच वर्षों में लागू किया जाएगा. प्रत्येक केमिकल पार्क के लिए अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये तक की केंद्रीय सहायता दी जाएगी. पार्कों का चयन चैलेंज बेस्ड कॉम्पिटिटिव सिलेक्शन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. सरकार ने योजना के तहत प्रत्येक केमिकल पार्क के लिए 8 वर्ग किलोमीटर का न्यूनतम क्षेत्रफल निर्धारित किया है. इसका उद्देश्य साझा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है, ताकि उद्योगों को अलग-अलग सुविधाएं तैयार करने की जरूरत न पड़े और लागत कम हो सके.

ये भी पढ़ें- Ashwini Vaishnaw Big Announcement: अश्विनी वैष्णव के 2 बड़े ऐलान! |Railway Expansion |Chemical Parks