बिहार में कांस्टेबल और जेल वार्डर के हजारों पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

Bihar Police Prohibition Constable Bharti 2025: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने एक बड़ा मौका दिया है.

Bihar Police Prohibition Constable 2025 Notification out for 4142 posts 12th pass can apply
Image Source: Freepik

Bihar Police Prohibition Constable Bharti 2025: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने एक बड़ा मौका दिया है. मद्य निषेध कांस्टेबल, मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 4142 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. यह भर्ती बिहार के उन युवाओं के लिए है जो 18 से 25 वर्ष के बीच हैं और बिहार पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

भर्ती की मुख्य जानकारी और आवेदन तिथियां

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में मद्य निषेध कांस्टेबल और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के लिए कुल 1711 पद और जेल वार्डर के लिए 2417 पद भरे जाएंगे.

पात्रता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है. राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड से इंटरमीडिएट के समकक्ष योग्यता वाले भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है.

आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘Prohibition Dep’ टैब पर क्लिक करें.
  • ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें.

तीन चरणों में होगा चयन 

  • लिखित परीक्षा (100 नंबरों की, 2 घंटे की)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो उम्मीदवार की योग्यता और तर्कशक्ति को परखेंगे. इसके बाद शारीरिक परीक्षा में फिटनेस और शारीरिक मापदंडों की जांच होगी. अंतिम चरण में दस्तावेजों की जांच के बाद फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी.

तैयारी के लिए क्या करें?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार तैयारी करें. विषयों में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, और भाषा की परीक्षा शामिल हो सकती है. साथ ही, शारीरिक फिटनेस के लिए नियमित अभ्यास जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस की परीक्षा में 99,690 अभ्यर्थी हुए सफल; कब होगा फिजिकल टेस्ट, कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट? जानें सबकुछ