Bihar News: PMCH में मंत्री Nishant Kumar का ताबड़तोड़ एक्शन! प्रिंसिपल की कुर्सी गई, मचा हड़कंप!

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे. अस्पताल की व्यवस्था देखकर वह नाराज हो गए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे सवाल किए और कई जगहों पर लापरवाही मिलने पर फटकार भी लगाई.

Bharat 24

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे. अस्पताल की व्यवस्था देखकर वह नाराज हो गए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे सवाल किए और कई जगहों पर लापरवाही मिलने पर फटकार भी लगाई. उनका यह सख्त अंदाज कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अब तक राजनीति में शांत और संयमित छवि रखने वाले निशांत कुमार का यह रूप लोगों के लिए नया था. लंबे समय से विरोधी उनके शांत स्वभाव और कम बोलने के अंदाज पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका काम खुद जवाब देता नजर आया. अस्पताल में व्यवस्था सुधारने को लेकर उनका सख्त रुख लोगों को पसंद आया और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की.

ये भी पढ़ें- हॉर्मुज पर फिर बढ़ा संकट! ईरान ने तीन टैंकर वापस लौटाए, अमेरिका को दी नई चेतावनी