बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 IPS अफसरों का तबादला; कोमल मीणा को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar IPS Transfer: बिहार में पुलिस प्रशासन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह विभाग ने एक साथ 10 IPS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.

bihar-government-transfers-10-ips-officers-police-department-reshuffle
Image Source: Social Media

Bihar IPS Transfer: बिहार में पुलिस प्रशासन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह विभाग ने एक साथ 10 IPS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है. इस फेरबदल का असर पटना ग्रामीण से लेकर मुजफ्फरपुर और भागलपुर तक देखने को मिलेगा. IPS अधिकारियों के अलावा बिहार पुलिस सेवा के तीन अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है. नई तैनाती के बाद कई क्षेत्रों में पुलिसिंग की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी.

कोमल मीणा को पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी

तबादला सूची में सबसे अहम नाम कोमल मीणा का है, जिन्हें पटना का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनके सामने बड़ी चुनौती होगी. नई जिम्मेदारी के साथ उनसे क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है.

मुजफ्फरपुर-भागलपुर में भी बदले अधिकारी

सरकार ने मुजफ्फरपुर और भागलपुर में एसडीपीओ स्तर पर भी बदलाव किया है. दोनों जिलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है. गृह विभाग की अधिसूचना में सभी अधिकारियों की नई तैनाती और पद का विवरण दिया गया है.

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर फोकस

इस फेरबदल के बाद कई इलाकों में पुलिस प्रशासन का नेतृत्व बदल जाएगा. नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद होगी. स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई तैनाती वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इन पुलों और सड़कों पर लगेगा टोल, पहले होगा वाहनों का सर्वे, कैबिनेट का बड़ा फैसला