Bihar Election Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से दूसरे और अंतिम चरण की 122 सीटों पर वोटिंग पूरी होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. बता दें कि सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है. वहीं महागठबंधन को बिहार में बड़ा झटका लगता दिख रहा है. महागठबंधन किसी भी एजेंसी के एग्जिट पोल में आगे नहीं दिख रहा है.
Matrize IANS के एग्जिट पोल में एनडीए को 147-167 सीट मिल रही हैं. साथ ही इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 70-90 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 00-05 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर एनडीए में पार्टी वाइज सीटों के देखा जाए तो Matrize IANS के एग्जिट पोल में बीजेपी को 65-73, जदयू को 67-75 सीट, लोजपा R से 7-9, हम को 4-5 और आरएलम को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है. इसमें राजद को 53-58, कांग्रेस को 10-12, लेफ्ट को 9-14 और 1-14 सीट का अनुमान है.
PEOPLES PULSE के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-159 सीट मिल रही हैं. वहीं इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा अन्य को 02-08 सीट मिल सकती हैं.
CHANAKAYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में एनडीए को 128-134 सीटें मिल रही हैं. वहीं इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 102-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती हुई दिख रही हैं.
बिहार चुनाव को लेकर JVC के एग्जिट पोल में NDA को 135-150 सीट मिलने का अनुमान हैं. वहीं JVC के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 88-103 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है.
पीपुल्स इनसाइट ने भी एनडीए को बहुमत दिखाया है. पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 133-148 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं महागठबंधन को 87-102 सीटें मिलने का अनुमान है. इस एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का भी खाता खुलता हुआ दिख रही है. पीपुल्स इनसाइट ने जनसुराज को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया है. वहीं इस एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य को 3-6 सीटें मिलती दिख रही हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar Election LIVE Update: 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान, दोपहर 5 बजे तक 67.14% वोटिंग