Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने वर्ष 2026 के 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट ने लाखों छात्रों को राहत दी है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नतीजों की घोषणा की.
इस साल कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ा कम है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है.
दो छात्राओं ने किया राज्य में टॉप
इस बार मैट्रिक परीक्षा में पुष्पांजली कुमारी (जमुई) और सबरिन परवीन (वैशाली) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.
दोनों छात्राओं ने 500 में से 492 अंक यानी 98.4% स्कोर कर राज्य में टॉप किया. इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा.
कुल छात्रों का प्रदर्शन और पास प्रतिशत
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें—
इनमें से 12,35,743 छात्र पास हुए.
इस तरह कुल पास प्रतिशत 81.79% दर्ज किया गया और लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा.
किस श्रेणी में कितने छात्र पास हुए
रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक छात्र सेकेंड डिविजन में पास हुए हैं—
टॉप 10 में 139 छात्रों ने बनाई जगह
इस बार टॉप 10 की सूची में कुल 139 छात्रों ने जगह बनाई है.
पिछले साल 2025 में यह संख्या 123 थी, जिसमें 60 लड़कियां और 63 लड़के शामिल थे.
टॉपर्स लिस्ट (Top 10)

पिछले वर्षों की तुलना में रिजल्ट
इस साल के रिजल्ट में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले वर्षों का ट्रेंड इस प्रकार है—
कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं—
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद 2 मार्च से 13 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया और फिर 29 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया.
ये भी पढें- Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 2 लड़कियों ने किया टॉप, 81.79% छात्र पास