Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 2 लड़कियों ने किया टॉप, 81.79% छात्र पास

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 का 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया.

Bihar Board 10th Result 2 BSEB Matric result Biharboardonline Bihar Gov
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 का 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया. छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर देख सकते हैं.

इस बार भी बिहार बोर्ड ने मार्च में रिजल्ट जारी करने की परंपरा को बरकरार रखते हुए समय से पहले परिणाम घोषित कर दिया.

दो छात्राओं ने किया टॉप

इस साल मैट्रिक परीक्षा में पुष्पांजलि कुमारी और सबरिन प्रवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.

दोनों छात्राओं ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर राज्य में टॉप किया. खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा.

कुल पास प्रतिशत और परीक्षार्थियों का आंकड़ा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में कुल पास प्रतिशत 81.79% दर्ज किया गया है.

इस वर्ष करीब 15,10,928 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,35,743 छात्र सफल घोषित हुए. इनमें लगभग 6,34,353 छात्र शामिल हैं.

टॉपर लिस्ट में कुल 126 छात्रों ने जगह बनाई, जिसमें सिमुलतुला आवासीय विद्यालय के कई विद्यार्थी शामिल हैं.

श्रेणीवार परिणाम का विवरण

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन अलग-अलग श्रेणियों में इस प्रकार रहा—

प्रथम श्रेणी (First Division):

  • छात्र: 2,34,501
  • छात्राएं: 2,09,222
  • कुल: 4,43,723

द्वितीय श्रेणी (Second Division):

  • छात्र: 2,25,011
  • छात्राएं: 2,50,500
  • कुल: 4,75,511

तृतीय श्रेणी (Third Division):

  • छात्र: 1,35,676
  • छात्राएं: 1,67,427
  • कुल: 3,03,103

द्वितीय श्रेणी में 4,75,511 और तृतीय श्रेणी में 3,03,103 छात्र पास हुए हैं.

कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी

जो छात्र इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे विद्यार्थी 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लश्कर से लेकर तालिबान तक... अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर बताया आतंकियों का ठिकाना, कई गुटों का लिया नाम