बिहार की सियासत में नए समीकरण गढ़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. हालांकि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी भी रहस्य बना हुआ है.
लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रशांत किशोर करगहर सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन पार्टी ने वहां से भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे को उम्मीदवार घोषित कर सभी को चौंका दिया. इससे संकेत मिलता है कि प्रशांत किशोर अभी अपनी रणनीति का अहम पत्ता छिपाकर रखे हुए हैं.
Jan Suraaj releases a list of 51 candidates for the upcoming Bihar Assembly elections. pic.twitter.com/QnZcKr1kcg
— ANI (@ANI) October 9, 2025
पहली सूची में ये प्रमुख चेहरे शामिल
घोषित उम्मीदवारों की सूची में कई सामाजिक और क्षेत्रीय रूप से प्रभावशाली नाम सामने आए हैं. इनमें:
लोरिया से सुनील कुमार इन नामों से साफ है कि जन सुराज ने सामाजिक समरसता और स्थानीय लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है.
क्या है पार्टी की रणनीति?
प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार में ‘जन सुराज पदयात्रा’ के जरिए लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं. पार्टी का फोकस स्थानीय नेतृत्व, स्वच्छ छवि और जनसंवाद पर है. पहली लिस्ट में जिन चेहरों को उतारा गया है, उनमें सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, कलाकार और जमीनी नेता शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: हर फैमिली में 1 सरकारी नौकरी...RJD कैसे पूरा करेगी ये वादा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने दिया जवाब