बिहार विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है. सभी पार्टीयों की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं. हर पार्टी कुर्सी की इस रेस के लिए जद्दोजहद में जुटी हुई है. इसी क्रम में RJD नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस घोषणापत्र में बेरोजगारी के मुद्दे पर जोर दिया गया है. उनकी पार्टी द्वारा वादा किया गया कि बिहार में घर के एक सदस्य को महज 20 महीने के अंदर सरकारी नौकरी दी जाएगी.
हालांकि ऐसा कहते हुए उन्होंने ये भी बताया कि आखिर ऐसा वादा वो क्यों कर रहे हैं. साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर उन्होंने और भी कई बड़े ऐलान किए हैं. जिसमें बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा था.
हर घर सरकारी नौकरी
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में हर परिवार के सदस्य को 20 महीने के अंदर सरकारी नौकरी दी जाएगी. ऐसा तब होगा जब उनकी सरकार अगर बनती है. उन्होंने कहा कि आज की गई ये घोषणा और ऐलान ऐतिहासिक और क्रांतिकारी हैं. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि ये घोषणा पहली नहीं. अभी आगे और भी कई घोषणाएं और ऐलान किए जाने हैं. उन्होंने याद दिलाया कि 2020 में उन्होंने वादा किया था कि पहली बैठक में 10 लाख नौकरियों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
कैसे आएगा फंड?
अब सवाल ये भी आता है कि आखिर इन सबके लिए आखिर फंड कहा से आएगा और सबसे बड़ी बात कि आखिर नौकरियां दी कैसे जाएंगी? तो इस सवाल पर भी तेजस्वी यादव का कहना है कि इसका साइंटिफिक अध्ययन किया जा चुका है. सब तैयारी की जा चुकी है कि आखिर कैसे फंड रिलीज किया जाएगा या फिर नौकरियां दी जाएगी. उनका कहना है कि इस बार सिर्फ वही वादे किए जा रहे हैं जिन्हें पूरा किया जा सकता है.
अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कितनी नौकरियां दी जाएगी
तेजस्वी यादव ने कहा कि आप ये अंदाजा नहीं लगा सकते कि अगर उन्हें और 5 साल मिल जाते तो ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कितनी नौकरियां दी जाती. उन्होंने कहा कि पिछले 17 महीनों में उन्होंने 15 लाख नौकरियां दी गई है. उनका कहना है कि उन्होंने कहा वो करके दिखाया है. अब जो कह रहे हैं,
यह भी पढ़ें: बेवफाई का खौफनाक बदला! गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया घर और जिस्म पर डाल दिया खौलता तेल