बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी अब पूरे चरम पर पहुँच चुकी है. जैसे-जैसे पहले चरण का मतदान (6 नवंबर 2025) नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज़ होती जा रही है. सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने प्रचार अभियान को अंतिम गति देने में जुट गए हैं. आज यानी 30 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सभी बिहार की अलग-अलग रैलियों में जनता को संबोधित करेंगे.
मुजफ्फरपुर और छपरा में पीएम मोदी की जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर बीजेपी-एनडीए को भारी बहुमत दिलाने के लिए तैयार है.
उनका कार्यक्रम इस प्रकार है:
मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों का जोश और उत्साह देखकर यह तय है कि राज्य में एक बार फिर “महाविजय” की गूंज सुनाई देगी.
अमित शाह करेंगे एक दिन में चार जनसभाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार में ज़बरदस्त प्रचार अभियान में हैं. उनका कार्यक्रम काफ़ी व्यस्त रहेगा, जिसमें वे चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
उनका शेड्यूल इस प्रकार है:
शाह का यह दौरा एनडीए की रणनीति के तहत राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन को मज़बूत करने के लिए अहम माना जा रहा है.
नालंदा और शेखपुरा में राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने हालिया बयान में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि "अगर लोग कहें कि मोदी जी नाचें तो वोट के लिए वो मंच पर भी उतर जाएंगे," जिसके बाद देशभर में इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. उनकी रैलियों को कांग्रेस और महागठबंधन के लिए “मोमेंटम बिल्डर” माना जा रहा है.
अखिलेश भी करेंगे महागठबंधन के लिए प्रचार
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 3 नवंबर को बिहार पहुंचेंगे और महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में तीन रैलियां करेंगे.
उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
अखिलेश यादव के शामिल होने से महागठबंधन की प्रचार ताकत को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- सेमीफाइनल में बारिश बिगाड़ सकती है भारत का खेल! मैच रद्द हुआ तो कौन-सी टीम बनाएगी फाइनल में जगह