Bihar: औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, पहले चाचा ने की दो भतीजे और एक भतीजी हत्या फिर...

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा इलाके से एक बहुत ही दुखद खबर आई है. यहाँ के खुटहन गांव में एक युवक ने अपने ही सगे भाई के तीन मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी.

Bihar A shocking incident took place in Aurangabad where an uncle killed two nephews and a niece
Image Source: Freepik

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा इलाके से एक बहुत ही दुखद खबर आई है. यहाँ के खुटहन गांव में एक युवक ने अपने ही सगे भाई के तीन मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी. बच्चों को मारने के बाद उसने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की. फिलहाल तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि आरोपी चाचा की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है.

इस भयानक घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान हो गई है. इनमें 12 साल का आयुष राज, 8 साल का अनिश कुमार और महज 3 साल की छोटी बच्ची अनुष्का कुमारी शामिल है. ये तीनों गुड्डू कुमार भगत के बच्चे थे. हत्या करने वाले चाचा का नाम अमन कुमार है, जिसकी उम्र सिर्फ 18 साल बताई जा रही है.

हत्या की वजह और घरेलू विवाद

बताया जा रहा है कि घर में पिछले 15 दिनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. इसी आपसी झगड़े और विवाद की वजह से अमन काफी गुस्से में था. इसी नाराजगी में उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और डर का माहौल है.

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि बच्चों की हत्या किसी तेज धार वाले हथियार से की गई है. पुलिस अभी मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता चल सके. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने ले आएंगे.

ये भी पढ़ें- देश में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? सरकार ने दे दिया जवाब, हरदीप सिंह पुरी ने बताई कैसी है तैयारी