Bigg Boss: अब तान्या मित्तल ने किया बड़ा दावा, मृदुल को कहा 'छोटा आदमी'; सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई

Tanya Mittal Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जैसे ही ऑन-एयर हुआ, दर्शकों की निगाहें एक नए चेहरे पर टिक गईं, तान्या मित्तल. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कथित बिजनेसवुमन तान्या ने शो में एंट्री करते ही अपने महंगे रहन-सहन, फैक्ट्रियों और रियल एस्टेट से जुड़े दावों से सभी को चौंका दिया.

Bigg Boss Now Tanya Mittal makes a big claim calls Mridul a small man
Image Source: Social Media/X

Tanya Mittal Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जैसे ही ऑन-एयर हुआ, दर्शकों की निगाहें एक नए चेहरे पर टिक गईं, तान्या मित्तल. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कथित बिजनेसवुमन तान्या ने शो में एंट्री करते ही अपने महंगे रहन-सहन, फैक्ट्रियों और रियल एस्टेट से जुड़े दावों से सभी को चौंका दिया. दर्शकों के बीच ये सवाल तेजी से उठने लगा है, क्या वाकई तान्या उतनी बड़ी बिजनेस फैमिली से हैं जितना वो दावा करती हैं?

शो में बातचीत के दौरान तान्या ने बताया कि उनका घर किसी महल से कम नहीं है. साथ ही उन्होंने मुरैना और ग्वालियर में फैमिलीज के फैक्ट्रियों की बात भी की, जिससे उनके बैकग्राउंड को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता रियल एस्टेट बिजनेस में हैं, लेकिन उन्होंने उनके नाम या कंपनियों की कोई डिटेल देने से साफ इनकार कर दिया.

बॉडीगार्ड्स, बिजनेस और सोशल मीडिया से दूरी

तान्या ने शो में बताया कि वो अपने बिजनेस और प्राइवेट लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं. जब सह-प्रतियोगी गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी ने उनसे कंपनियों के नाम और टर्नओवर की जानकारी मांगी, तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया. तान्या का कहना था कि "बड़े लोग सोशल मीडिया पर बिजनेस नहीं दिखाते, ये छोटे लोग करते हैं." उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया.

गौरव और मृदुल से बहस, तान्या के बयान पर यूजर्स का रिएक्शन

शो में एक पल ऐसा भी आया जब तान्या ने मृदुल को "छोटे लोग" कह दिया, जिससे माहौल गर्म हो गया. इस क्लिप के वायरल होते ही यूजर्स ने तान्या की जमकर खिंचाई की. एक यूजर ने लिखा, "कितना फेंकेगी बहन!" तो दूसरे ने कहा, "मत फेंक, हम लपेटते-लपेटते थक गए!"

क्या तान्या के पिता रवि मित्तल हैं? गलती से हुआ खुलासा?

शो के एक सीन में तान्या ने यह भी कहा कि उनके पिता साल में 500-1000 फ्लैट बेचते हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. गौरव ने फौरन पूछा, "क्या वो बिल्डर हैं?" लेकिन तान्या ने इस सवाल को टाल दिया. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि तान्या के पिता दिल्ली के रियल एस्टेट डेवलपर रवि मित्तल हैं. अब फैंस इस बात को लेकर और ज्यादा आश्वस्त दिख रहे हैं कि तान्या ने शायद गलती से इसका इशारा दे दिया है.

यह भी पढ़ें- 'प्रिटी लिटिल बेबी’ पर अपनी पत्नी शबाना के साथ नाचे जावेद अख्तर, फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन; वायरल VIDEO