बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी ने हाल ही में अपने 75वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी ऊर्जा, शालीनता और खुशमिजाज़ी ने यह साबित कर दिया कि असली खूबसूरती और स्टारडम वक्त के साथ और भी निखरता है. जन्मदिन की शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब शबाना ने अपने जीवन साथी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ मंच पर आकर ‘प्रिटी लिटिल बेबी’ गाने पर जबरदस्त डांस किया. इस परफॉर्मेंस ने मौजूद हर शख्स के दिलों को छू लिया और उनके कदमों पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा.
जन्मदिन के मौके पर शबाना आज़मी ने अपनी पर्सनालिटी के अनुरूप एक बेहद खूबसूरत और सजीला लुक अपनाया. उन्होंने मैरून रंग की फ्लोई ड्रेस पहनी थी, जिसमें लाल बॉर्डर और एक नाजुक ब्रोच उनकी शान में चार चांद लगा रहा था. उनके सादे और सलीके से बंधे बालों ने इस लुक को और भी एलिगेंट बना दिया था. कम एक्सेसरीज़ और शांति भरे अंदाज ने शबाना की खूबसूरती को और भी निखारा.
जावेद अख्तर का क्लासिक अंदाज़
जावेद अख्तर भी अपनी पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस जश्न का हिस्सा बने. उन्होंने लाल रंग का कुर्ता और काली नेहरू जैकेट पहनकर परफेक्ट क्लासिक लुक तैयार किया था. दोनों की जोड़ी ने यह दिखा दिया कि उम्र कोई बंधन नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती की गहराई का प्रतीक है.
डांस ने बढ़ाई महफ़िल की रौनक
जैसे ही शबाना और जावेद ने डांस फ्लोर पर कदम रखा, वहां मौजूद हर व्यक्ति की चेहरे पर मुस्कान छा गई. दोनों का सहज तालमेल और मुस्कुराहट ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया. मेहमानों ने ताली बजाकर उनके उत्साह को और बढ़ावा दिया. इस यादगार पल का वीडियो प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फराह ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा,
"अब आप 75 साल की हो गईं!! बर्थडे मुबारक हो @azmishabana18 आप और @javedjaduofficial हमेशा ऐसे ही जवान बने रहें."
सितारों की मौजूदगी से चमका जश्न
शबाना के इस खास दिन पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी अपने माता-पिता के साथ इस खुशी में शरीक हुए. माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरत उपस्थिति से जश्न की रौनक बढ़ाती नजर आईं. करण जौहर इस खास मौके के हर पल को अपने कैमरे में कैद करते रहे. वहीं, रेखा इस जोड़ी को देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी साफ झलक रही थी. उर्मिला मातोंडकर, महीप कपूर, सोनू निगम और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों ने भी इस पार्टी की चमक बढ़ाई.
यह भी पढ़ें: क्या श्रद्धा कपूर ने कंफर्म किया अपना रिलेशन? बोलीं- कोई ऐसा ढूंढो जो ऐसे नखरे झेलें