Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार इस बार सिर्फ घर के झगड़ों और कंटेस्टेंट्स की क्लास तक सीमित नहीं रहा. शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के व्यवहार से लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पैपराजी कल्चर तक कई मुद्दों पर खुलकर बात की. वहीं, एक मजेदार टास्क और सलमान का बीमारी वाला प्रैंक भी एपिसोड का खास हिस्सा रहा.
This is one of the coldest moments in the Indian Television History 💀
— Jitesh (@Chaotic_mind99) September 19, 2026
Bhai literally cooked Modi Bhakts who were trolling him for his body and age.
He is The Salman Khan for a reason🔥 pic.twitter.com/InHQfIorxM
आसिफ और स्काउट पर सलमान ने उठाए सवाल
वीकेंड का वार की शुरुआत घर में चल रहे विवादों से हुई. सलमान खान ने आसिफ खान और स्काउट के व्यवहार को लेकर दोनों से सवाल-जवाब किए. घर में गाली-गलौच और बदतमीजी को लेकर आसिफ को सलमान की नाराजगी का सामना करना पड़ा. सलमान ने दोनों को विक्टिम कार्ड खेलने के बजाय अपनी गलतियों पर ध्यान देने की सलाह दी. इसके बाद स्काउट के साथ सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई.
ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर बोले सलमान
एपिसोड का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर रहा. सलमान ने बताया कि कलाकारों को अक्सर उनके लुक्स और शरीर को लेकर निशाना बनाया जाता है. इसी दौरान उन्होंने कटरीना कैफ का भी जिक्र किया, जिन्हें हाल ही में पोस्टपार्टम बदलावों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.
सलमान ने इस मुद्दे पर खुद, अपने भाई सोहेल खान और कटरीना कैफ की ट्रोलिंग का उदाहरण दिया. उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए अपनी जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखाई और कहा कि अगर किसी को उन्हें ट्रोल करना है तो अब करके दिखाए. इस दौरान उनका अंदाज काफी आक्रामक नजर आया.
पैपराजी के कैमरा एंगल पर भी भड़के
सलमान खान ने पैपराजी के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने अभिनेत्रियों की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से शूट किए जाने को लेकर नाराजगी जताई. सलमान ने कहा कि इस तरह की तस्वीरें किसी की गरिमा को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने साई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री का जिक्र करते हुए इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति जाहिर की.
घरवालों के साथ खेला खास टास्क
गंभीर मुद्दों पर चर्चा के बाद सलमान ने माहौल को थोड़ा हल्का किया और सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया. यहां ‘काजी तौकीर की वसीयत’ नाम का एक टास्क कराया गया. इसमें सिंगर काजी तौकीर को घर की महिला कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से रेटिंग देनी थी. इस दौरान घरवालों के बीच मजेदार पल भी देखने को मिले.
बीमारी का नाटक कर सलमान ने दिया सबक
एपिसोड के अंत में सलमान खान ने अचानक अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया. उन्होंने छाती में दर्द होने की बात कहते हुए शो रुकवाने की कोशिश की, जिसके बाद घरवाले भी परेशान नजर आए. हालांकि, कुछ ही देर में सामने आया कि सलमान यह सब काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए कर रहे थे. दरअसल, काजी पहले भी नकली बीमारी का नाटक करके घरवालों को परेशान कर चुके थे और इसे मनोरंजन का हिस्सा बताते रहे थे. सलमान के इस प्रैंक के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई कि किसी की बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को मजाक या मनोरंजन का साधन नहीं बनाया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- ‘Hanuman Ansh’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें कलेक्शन