Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 का तीसरा ही दिन था, लेकिन घर का माहौल ऐसा बन गया जैसे कोई सीरियस कोर्ट रूम ड्रामा चल रहा हो, और केस क्या था? "एक कटोरी दाल". जी हां, घर में खाने को लेकर जंग छिड़ गई, और जो केंद्र में थे, वो थे गौरव खन्ना.
एक्स्ट्रा दाल खा लेने के आरोप में उन्हें घर के कुछ सदस्य मानो अदालत में घसीट लाए. जीशान कादरी और बसीर अली ने तो जैसे उन्हें कठघरे में ही खड़ा कर दिया. जीशान ने तो गौरव को 'जाहिल आदमी' तक कह दिया. वहीं गौरव भी चुप बैठने वालों में से नहीं निकले, उन्होंने सीधे जवाब में कहा, "तो फिर कर दो ना नॉमिनेट!"
प्रोमो में दिखा गौरव का अग्रेसिव रूप
बिग बॉस ने 27 अगस्त का प्रोमो रिलीज किया है और इसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. प्रोमो में गौरव अपनी सफाई देते दिखते हैं, “एक कटोरी दाल में 7 लोगों की दाल खा गया मैं?” जवाब में बसीर और जीशान ने दावा किया कि गौरव ने दाल तीन-चार बार ली. इस पर गौरव भड़क उठे, "ये जो झूठ बोल रहा है ना, मैंने एक बार दाल ली और चुपचाप बैठा हूं."
अब तक शांत और संतुलित नजर आने वाले गौरव का यह रूप दर्शकों के लिए शॉकिंग जरूर था, लेकिन इंटरनेट पर उन्हें इस अवतार में खूब पसंद भी किया जा रहा है.
“अब पूरा गेम गौरव का!”
प्रोमो पर आ रहे रिएक्शन्स से ये साफ है कि गौरव खन्ना इस सीज़न के स्मार्ट प्लेयर बन सकते हैं. किसी ने लिखा, "अब पूरा शो 'गौरव-गौरव' हो रहा है!" तो किसी ने याद दिलाया, "गौरव असली सीआईडी इंस्पेक्टर है, सबका कच्चा चिट्ठा खोल देगा."
पहले ही हफ्ते में सात सदस्य नॉमिनेट
गौरव की 'दाल-कांड' के बीच ये न भूलें कि बिग बॉस 19 के पहले हफ्ते में ही 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की लिस्ट में आ चुके हैं. इनमें गौरव खन्ना, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया, जीशान कादरी, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज हैं.
16 सदस्यों के इस घर में पहले हफ्ते से ही जिस तरह के ड्रामा, आरोप और इमोशनल ब्लास्ट देखने को मिल रहे हैं, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि "इस बार की दाल ज़रा ज़्यादा गरम है!"
यह भी पढ़ें- सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफिक चेंज को लेकर अमित शाह सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर