Bigg Boss 19 Grand Finale Updates: ‘बिग बॉस 19’ के घर में पिछले कुछ महीनों से लगातार ड्रामा, झगड़े और रोमांस का तुफान मच रहा है, और अब यह सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है. फैंस के बीच इस शो को लेकर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि अब सवाल यह है कि कौन उठाएगा बिग बॉस की ट्रॉफी और कौन घर ले जाएगा ₹50 लाख की प्राइज मनी. इस दिलचस्प सफर का अंत होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, और दर्शकों की निगाहें इस ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई हैं.
बिग बॉस 19 की प्राइज मनी
हर सीजन की तरह, इस बार भी ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स केवल ट्रॉफी के लिए नहीं बल्कि मोटी प्राइज मनी के लिए भी लड़ रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस सीजन की प्राइज मनी के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल भी ₹50 लाख की प्राइज मनी है, जैसा कि पिछले सीजन में था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस ₹50 लाख में से विजेता को कितनी राशि मिलती है, क्योंकि शो के अंतिम हफ्तों में कुछ ऐसे टास्क दिए जाते हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स अपनी प्राइज मनी गंवा सकते हैं.
Ticket To Finale ki jung mein gharwaale takra rahe hai ek dusre se aur ho rahi hai behes. Are you curious to see who wins it? 🧐
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 26, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/xGAj3L8AMk
फिनाले की तारीख और समय: कब और कहां देखें
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा, और यह रात 9:00 बजे से शुरू होगा. शो का टेलीविजन प्रसारण कलर्स टीवी पर रात 9:30 बजे होगा, जबकि शो की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर रात 9 बजे से शुरू हो जाएगी. दो अलग-अलग समय पर फिनाले का प्रसारण किया जाएगा ताकि दर्शक इसे अपनी सुविधा से लाइव देख सकें. इस दिन बिग बॉस के रोमांचक फिनाले को मिस न करें!
फिनाले में कौन-कौन हैं प्रतियोगी?
अब तक कई नॉमिनेशन और एलिमिनेशन के बाद, 8 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में बने हुए हैं. इनमें अनुपमा फेम गौरव खन्ना, म्यूजिशियन अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, शहबाज बदेशा और प्रणित मोरे शामिल हैं. इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी और ₹50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम करेगा. गौरव खन्ना ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर फिनाले की रेस में अपनी जगह बनाई है, और वह फिलहाल सबसे आगे हैं. हालांकि, फिनाले से पहले कुछ और कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन की संभावना भी है.
‘बिग बॉस 19’ की थीम थी ‘इस बार चलेगी घरवालों की सरकार’, जिसमें कंटेस्टेंट्स को ‘सरकार’ और ‘आम जनता’ के खेल में उलझाए रखा गया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस थीम का असर फिनाले तक पहुंचते-पहुंचते किस कंटेस्टेंट पर दिखेगा. असली आम जनता का वोट किसके पक्ष में जाएगा, और कौन बनेगा इस सीजन का विजेता, यह देखने के लिए फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: समय रैना को दिव्यांग लोगों के लिए करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, जानें पूरी जानकारी