Bigg Boss 19 Latest Update: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में डबल एविक्शन के बाद जैसे ही घरवालों की संख्या कम हुई है, वैसे ही तनाव और टकराव का स्तर और बढ़ता जा रहा है. 23वें दिन के एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर कई हाई वोल्टेज ड्रामे देखने को मिले. घर में एक नहीं, बल्कि कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, गाली-गलौच और तकरार देखने को मिली , जिसने माहौल को और गरमा दिया.
एपिसोड की शुरुआत में कैप्टन अमाल मलिक ने नेहल चूड़ासमा को लंच और नीलम गिरी को डिनर बनाने की जिम्मेदारी दी. हालांकि नेहल ने मना करते हुए कहा कि उनका वर्कआउट का टाइम होता है. इस पर अमाल ने सख्ती से कहा कि "लंच हर हाल में तुम्हें ही बनाना पड़ेगा."
अशनूर और कुनिका में बेड शेयर को लेकर बहस
इसके बाद माहौल और गरमा गया जब अशनूर कौर ने कुनिका सदानंद से बेड शेयर करने को कहा. अमाल ने भी यही सुझाव दिया, लेकिन कुनिका ने इंकार कर दिया और तंज कसते हुए कहा, "वो कहती है नेहल स्मोक करती है, एलर्जी है. क्या पापा की परी बनकर आई है?"
इस पर अशनूर ने पलटवार करते हुए कहा, "मुझे स्मोकिंग से एलर्जी है. मुझे खांसी आती है. मुझमें इनसे ज्यादा मैच्योरिटी है. मेरी उम्र से ये तीन गुना बड़ी हैं."
किचन पर कब्जे की जंग: अमाल vs कुनिका
अमाल और कुनिका के बीच भी तकरार देखने को मिली जब अमाल ने कहा, "मैं अपनी पर आ गया तो उम्र, इज्जत, रिश्ता सब भूल जाऊंगा." वहीं कुनिका ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे तुम्हारी इज्जत की ज़रूरत नहीं है. दिल में इज्जत नहीं है तो दिखावे की भी मत करो."
अभिषेक और शहबाज की गाली-गलौच
एपिसोड का सबसे गरम हिस्सा रहा अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच हुई जोरदार बहस, जो गाली-गलौच और हाथापाई तक पहुंच गई. विवाद की शुरुआत कुनिका को किचन से दूर रखने की बात से हुई. हालांकि घरवालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया, लेकिन दोनों के तेवर काफी आक्रामक रहे.
आने वाले दिनों में बढ़ेगा ड्रामा?
‘बिग बॉस 19’ का यह एपिसोड साफ दिखाता है कि घर में ग्रुपिज़्म, मतभेद और ईगो क्लैश अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रहे हैं. अब देखना यह है कि आने वाले एपिसोड्स में ये बहसें कैप्टनसी, टास्क और एलिमिनेशन को किस तरह प्रभावित करती हैं.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में 100 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक, आखिर क्यों हुई ये कार्रवाई?