रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में इतने प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी; जनवरी 2026 से होगा लागू

Railway DA Hike: भारतीय रेलवे के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आई है. रेलवे बोर्ड ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है.

Big news for railway employees DA increased by this much percentage implemented from January 2026
Image Source: Social Media

Railway DA Hike: भारतीय रेलवे के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आई है. रेलवे बोर्ड ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है.

नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी. इसका फायदा कर्मचारियों को एरियर के रूप में भी मिलेगा. यानी जनवरी से अप्रैल तक का बकाया पैसा भी कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में आएगा. उम्मीद है कि मई महीने की सैलरी और पेंशन में बढ़ा हुआ पैसा जुड़कर मिलेगा.

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस फैसले का लाभ रेलवे के सभी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशन पाने वालों को मिलेगा, जो 7वें वेतन आयोग के तहत आते हैं. रेलवे देश के सबसे बड़े सरकारी विभागों में से एक है. ऐसे में इस फैसले से करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलने वाला है.

साल में दो बार बढ़ता है DA

महंगाई भत्ता यानी डीए कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है. सरकार साल में दो बार इसमें बदलाव करती है.

  • पहला संशोधन 1 जनवरी से लागू होता है
  • दूसरा संशोधन 1 जुलाई से लागू किया जाता है

डीए में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर तय की जाती है. महंगाई बढ़ने पर सरकार डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को राहत देने की कोशिश करती है.

केंद्र सरकार ने भी बढ़ाया था DA

कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अब रेलवे बोर्ड ने भी उसी के अनुसार डीए और डीआर बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद रेलवे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. साथ ही चार महीने का एरियर मिलने से कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा.

ये भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम