रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को चौंकाते रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने दर्शकों को पूरी तरह से उलझन में डाल दिया है. सोशल मीडिया सेंसेशन अवेज़ दरबार के अचानक शो से बाहर होने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह एविक्शन वाकई कम वोट्स की वजह से हुआ, या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
हाल ही में शो से एलिमिनेट हुए अवेज़ दरबार के फैंस इस फैसले से काफी हैरान हैं. करोड़ों फॉलोअर्स वाले अवेज़ को इतनी जल्दी बाहर होता देख दर्शक सवाल करने लगे कि आखिर इतनी बड़ी फैनबेस के बावजूद उन्हें कम वोट कैसे मिले? अब खबरें सामने आ रही हैं कि अवेज़ का बाहर होना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था. सूत्रों के अनुसार, उनके परिवार ने शो की बढ़ती कंट्रोवर्सी और पर्सनल विवादों को देखते हुए उन्हें वॉलंटरी बाहर करवाने का फैसला लिया था. मेकर्स ने इसे एक नार्मल एविक्शन की तरह दिखाया, लेकिन अंदर की बात कुछ और ही बताई जा रही है.
बसीर अली के साथ टकराव और पुराना रिश्ता बना विवाद की जड़
शो के अंदर बसीर अली और अवेज़ दरबार के बीच टास्क के दौरान जो बहस हुई, उसने पूरी कहानी को एक नया मोड़ दे दिया. इस टकराव के दौरान यह खुलासा हुआ कि दोनों की एक्स-गर्लफ्रेंड एक ही लड़की रह चुकी है. हालांकि, नाम उजागर नहीं किया गया था, लेकिन फैंस का मानना है कि यह लड़की और कोई नहीं, बल्कि शुभी जोशी हैं, जो अब शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेने जा रही हैं. शुभी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद कबूला था कि उनका और अवेज़ का अतीत में रिश्ता रह चुका है. यही बात अब शो में एक और बड़ा ड्रामा खड़ा कर सकती है.
BiggBoss19 ki journey itne jaldi khatam hogi yeh maine socha nahi tha.. Palak jhhappakte hi itne dost paaye. Mano woh ghar mera apna hogaya tha ❤️ Har Weekend par #SalmanKhan sir se milna, ek saath rehna, baatein karna, masti mazak karna...yeh sab cheezein bohot yaad ayengi.… pic.twitter.com/uLEcN0DzsT
— Awez Darbar (@darbar_awez) September 29, 2025
नगमा मिराजकर की एग्जिट और धोखा देने के आरोप
अवेज़ की मौजूदा गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर, जो पहले शो का हिस्सा थीं, उन्हें पिछले वीकेंड घर से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या अवेज़ ने नगमा को शुभी के लिए धोखा दिया? इन अटकलों को और बल तब मिला जब शुभी जोशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात सामने आई.
दरबार परिवार की इमेज बचाने की कोशिश?
सूत्रों की मानें तो शो के एक सेगमेंट में जब गौहर खान ने मेकर्स से वाइल्ड कार्ड एंट्री की संभावनाओं पर सवाल किया, तो परिवार तक यह बात पहुंचाई गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर इस्माइल दरबार और उनका परिवार पहले से इस स्थिति को भांप चुका था और उन्होंने अवेज़ की गरिमा और परिवार की इमेज को बचाने के लिए उन्हें शो से बाहर निकलवाने का फैसला किया.
सोशल मीडिया स्टार, लेकिन शो में विवादों का केंद्र
20.4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 12.6 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के साथ अवेज़ दरबार सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि वो वाकई वोट्स की कमी से बाहर हुए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शुभी जोशी की एंट्री के बाद शो में क्या नया मोड़ आता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं 19 साल की परमजीत कौर? ‘दैट गर्ल’ सॉन्ग से इंटरनेट पर लगा दी आग