बिग-बॉस घर पहुंचेंगे एल्विश यादव, देंगे जहर का एंटीडोट! देखें Promo

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का रविवार का एपिसोड रोमांच और ड्रामे से भरपूर रहने वाला है. शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ में जहां सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई, वहीं अब शो में हल्का-फुल्का मज़ाक और तीखा कटाक्ष साथ-साथ देखने को मिलेगा.

Big Boss 19 New Promo launched elvished yadav entry will give antidot
Image Source: Social Media

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का रविवार का एपिसोड रोमांच और ड्रामे से भरपूर रहने वाला है. शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ में जहां सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई, वहीं अब शो में हल्का-फुल्का मज़ाक और तीखा कटाक्ष साथ-साथ देखने को मिलेगा. इसकी वजह है एक नया टास्क, जो घरवालों के बीच रिश्तों को फिर से हिलाकर रख देगा.


बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री न सही, लेकिन उनकी टेम्पररी मौजूदगी भी माहौल में ज़हर घोलने के लिए काफी रही. एल्विश की एंट्री सलमान खान खुद करवाते हैं और मंच से ही उन्हें घरवालों के सिस्टम को 'हैंग' करने की हिदायत दे देते हैं. एल्विश जैसे ही घर में पहुंचते हैं, माहौल हल्का नहीं बल्कि और चटपटा हो जाता है.

'एंटीडोट टास्क' बना बहस का बहाना

एल्विश यादव ने जो टास्क लेकर घर में कदम रखा, उसका नाम था 'एंटीडोट टास्क'. घरवालों को सिरिंज दी जाती है, जिसमें 'एंटीडोट' यानी विषहरण करने वाला तरल भरा होता है. नियम ये है कि हर सदस्य को किसी ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेना है, जिसमें सबसे ज्यादा 'जहर' है और जिसके जहर को वो खत्म करना चाहते हैं. ज़ाहिर है, बात विष की हो और ताने ना चलें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

कुनिका बनीं सबकी 'विषपुड़िया'

टास्क की शुरुआत जीशान कादरी से होती है, और वो सीधा नाम लेते हैं — कुनिका सदानंद का. जीशान कहते हैं, “अगर घर में 100 मुद्दे हैं, तो 95 कुनिका जी से जुड़े हैं.” ये सुनकर खुद कुनिका भी हंस पड़ती हैं, लेकिन उनके चेहरे का भाव बता देता है कि बात चुभी ज़रूर है.

अभिषेक और फरहाना के बीच दिखा खेल

टास्क में सबसे मजेदार मोड़ तब आया जब अभिषेक बजाज ने नाम लिया फरहाना का — लेकिन अपने अंदाज में ट्विस्ट के साथ. फरहाना पहले ही गेम ज़ोन में पहुंच गई थीं, ये सोचकर कि उनका नाम लिया जाएगा. लेकिन अभिषेक ने उन्हें लौटाते हुए कहा, “तेरा नाम लूंगा नहीं, वापस जा.” यह पल मज़ाकिया था, लेकिन इसमें छिपा संदेश भी साफ था.

अशनूर पर एल्विश की तीखी टिप्पणी

जब अमाल मलिक ने अशनूर कौर को एंटीडोट दिया, तो एल्विश यादव ने मौके का फायदा उठाते हुए कहा, “इसको तो कितना ही एंटीडोट दे दो, जहर खत्म ना होना.” एल्विश की ये लाइन बाकी कंटेस्टेंट्स को हंसने का मौका तो देती है, लेकिन अशनूर पर इसका असर जरूर दिखा.

बाकी घरवालों ने किसे बताया ज़हरीला?

प्रोमो में दिखाया गया है कि नेहल, जीशान को एंटीडोट देती हैं, जबकि मृदुल, तान्या मित्तल को. प्रणित मोरे, बशीर के नाम पर सिरिंज चलाते हैं और फरहाना, अभिषेक बजाज को 'विषमुक्त' करना चाहती हैं. यह टास्क, भले ही एक एक्टिविटी के नाम पर शुरू हुआ हो, लेकिन यह साफ है कि इससे घरवालों के बीच दबे हुए मनमुटाव सतह पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अभिषेक बनाम अमाल की लड़ाई में घुसी अशनूर, कुनिका से भिड़े सलमान, इस बार वीकेंड का वार बना तूफान का वार!