Bharat Tex 2026: दिल्ली में भारत टेक्स मेला का शुभारंभ, भारतीय उद्योग को मिलेगा वैश्विक व्यापार !

Bharat Tex 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में कल से शुरू होने वाले चार दिवसीय भारत टेक्स 2026 में 7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार, 1.3 लाख व्यापारिक आगंतुक और 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक हिस्सा लेंगे. यह आयोजन भारत के टेक्सटाइल, फैशन और निवेश क्षेत्र की वैश्विक क्षमता को प्रदर्शित करेगा.

Bharat 24

Bharat Tex 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहा है भारत टेक्स 2026, जो देश का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र और फैशन सम्मेलन माना जा रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में टेक्सटाइल, फैशन, सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े बड़े नाम एक मंच पर नजर आएंगे. इस आयोजन में 7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार, 1.3 लाख से ज्यादा बिजनेस विजिटर और 20,000 से अधिक वस्त्र उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. 

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन समेत 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक भी इसमें हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन (Farm to Fiber to Factory to Fashion to Foreign) से प्रेरित यह आयोजन भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जानिए इस वीडियो में भारत टेक्स 2026 की पूरी खासियत और इसका भारत के वस्त्र उद्योग पर क्या असर पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें- UP Development: अब महज 30 मिनट में लखनऊ से कानपुर! CM Yogi की मौजूदगी में उद्घाटन | Hindi News