UP Development: अब महज 30 मिनट में लखनऊ से कानपुर! CM Yogi की मौजूदगी में उद्घाटन | Hindi News

UP Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

Bharat 24

UP Development: उत्तर प्रदेश में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत उत्तर और दक्षिण उत्तर प्रदेश को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. साथ ही 5 लाख से अधिक आबादी वाले हर शहर में बाईपास और हर जिला मुख्यालय को फोरलेन सड़क से जोड़ने की योजना को भी स्वीकृति मिल गई है.

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें कानपुर-लखनऊ सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, हरदोई-लखनऊ फोरलेन हाईवे और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनने वाले फोरलेन फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Breaking News: मानसा में दिनदहाड़े फायरिंग! अकाली दल नेता दलवीर सिंह पर जानलेवा हमला!