Best Smartphone Under 10,000: 10,000 से कम बजट में तलाश रहे शानदार स्मार्टफोन? यहां हैं ढेरों ऑप्शन्स

Best Smartphone Under 10,000: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है. अगर आप भी इस साल नया फोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं है.

Best Smartphone Under 10,000 sale on amazon know price and specifications
Image Source: Social Media

Best Smartphone Under 10,000: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है. अगर आप भी इस साल नया फोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं है, तो आपके पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. अब बजट फोन सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इनमें बड़े डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, पावरफुल प्रोसेसर और अच्छे कैमरे भी मिलने लगे हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में जबरदस्त वैल्यू ऑफर करते हैं.

सैमसंग का Galaxy M06 5G उन यूजर्स के लिए है, जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें 6.7 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाते हैं. कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है. अमेजन पर इसकी कीमत करीब 9,999 रुपये रखी गई है.

Redmi 14C 5G

रेडमी 14C 5G उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो बड़ा डिस्प्ले और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें 6.88 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस बजट में अच्छी परफॉर्मेंस देता है.फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 5160mAh की बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल में रहता है. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत लगभग 9,499 रुपये है.

Motorola g35 5G

मोटोरोला का g35 5G उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो क्लीन सॉफ्टवेयर और बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी पसंद करते हैं. इसमें 6.72 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जो इस बजट में इसे खास बनाता है. फोन Unisoc T760 प्रोसेसर पर चलता है और 4GB रैम के साथ आता है.कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP 8MP का डुअल कैमरा और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. 5000mAh बैटरी वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर करीब 9,999 रुपये में उपलब्ध है.

POCO M7 5G

अगर आप गेमिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को प्राथमिकता देते हैं, तो POCO M7 5G एक मजबूत दावेदार है. इसमें 6.88 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज के साथ हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए भी ठीक है.कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5160mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला फोन बनाती है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन करीब 8,999 रुपये में मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: AI कैमरा, 5520mAh बैटरी... लॉन्च से पहले सामने आए इस धाकड़ फोन के धांसू स्पेसिफिकेशन्स, पढ़ें डिटेल