भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 बाइक, Honda Shine ने सबको छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट

125cc बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ नंबर-1 स्थान हासिल किया, जबकि टीवीएस रेडर, बजाज पल्सर 125, हीरो स्प्लेंडर और ग्लैमर भी टॉप-5 में शामिल रहीं.

best-selling-125cc-bikes-india-honda-shine-tvs-raider
Image Source: Internet

Honda Shine: भारतीय बाइक बाजार में 125 सीसी मोटरसाइकिलों की अपनी अलग पकड़ है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पावर के चलते इस सेगमेंट की बाइक्स को बड़ी संख्या में खरीदार मिलते हैं. हालिया बिक्री आंकड़ों में भी इसका असर देखने को मिला, जहां होंडा शाइन ने बाकी सभी 125 सीसी मोटरसाइकिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. टीवीएस रेडर दूसरे और बजाज पल्सर 125 तीसरे नंबर पर रही. टॉप-5 में हीरो की स्प्लेंडर और ग्लैमर भी शामिल रहीं.

होंडा शाइन ने फिर दिखाया दम

125 सीसी सेगमेंट में होंडा शाइन ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. कंपनी इस कैटेगरी में शाइन प्लस एसपी नाम से बाइक पेश करती है. बीते महीने इसकी 1.76 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में करीब 1.38 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी. यानी सालाना आधार पर बाइक की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. बिक्री के इस आंकड़े के साथ शाइन ने सेगमेंट में नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी.

टीवीएस रेडर ने हासिल किया दूसरा स्थान

स्पोर्टी डिजाइन और फीचर्स के चलते टीवीएस रेडर भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. बीते महीने 125 सीसी बाइक्स की बिक्री में रेडर दूसरे स्थान पर रही. इस दौरान इसकी 34 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 24 हजार से ज्यादा रेडर बेची थीं. इस तरह सालाना बिक्री में बढ़त के साथ रेडर ने दूसरा स्थान हासिल किया.

बजाज पल्सर 125 टॉप-3 में शामिल

बजाज पल्सर 125 ने बिक्री के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया. कंपनी इस सेगमेंट में पल्सर 125 और एनएस मॉडल पेश करती है. बीते महीने दोनों की कुल बिक्री 25 हजार से ज्यादा यूनिट्स रही. हालांकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 41 हजार से ज्यादा था. इस लिहाज से पल्सर की बिक्री में करीब 38 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद बाइक टॉप-3 में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रही.

स्प्लेंडर ने भी बनाई टॉप-5 में जगह

हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर भी 125 सीसी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. बीते महीने इसकी करीब 18 हजार यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इसकी करीब 12 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं. सालाना बिक्री में सुधार के चलते स्प्लेंडर इस बार टॉप-5 में चौथे स्थान पर रही.

ग्लैमर पांचवें नंबर पर

हीरो ग्लैमर ने भी टॉप-5 में अपनी जगह पक्की की. बीते महीने इसकी 12,995 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 10,696 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. यानी ग्लैमर की बिक्री में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस तरह 125 सीसी सेगमेंट की टॉप-5 सूची में होंडा, टीवीएस, बजाज और हीरो की बाइक्स ने जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- Renault Duster पर बंपर ऑफर! सितंबर में ₹1.8 लाख तक की बचत का मौका, 7-सीटर पर भी भारी डिस्काउंट