आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. जहां फिल्म की तारीफ दुनिया भर में हो रही है, वहीं गल्फ देशों ने इसकी कहानी को लेकर फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया है. ये पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय फिल्म को गल्फ देशों में बैन किया गया हो. इस लेख में हम उन फिल्मों की चर्चा करेंगे जिन पर गल्फ देशों ने बैन लगाया है.
1. टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने 2023 में काफी चर्चा बटोरी थी. इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था, और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि, फिल्म को ओमन, कुवैत और कतर जैसे देशों में बैन कर दिया गया. इन देशों का मानना था कि फिल्म की कहानी कुछ नकारात्मक संदेश देती है, जिसके कारण इसे गल्फ देशों में रिलीज नहीं किया गया.
2. काथल – द कोर
2023 में आई फिल्म 'काथल – द कोर' एक रोमांटिक थ्रिलर थी. इस फिल्म में समलैंगिकता को एक महत्वपूर्ण एंगल के रूप में दिखाया गया था. इसके कारण गल्फ देशों ने इस फिल्म को बैन कर दिया. इन देशों में समलैंगिकता के मुद्दे पर सख्त कानूनी और सांस्कृतिक नीतियां हैं, और फिल्म में इसे उजागर किया गया था, जिससे इसे रिलीज नहीं किया गया.
3. गैंग्स ऑफ वासेपुर
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' 2012 में रिलीज हुई थी और इसने भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल किया. हालांकि, फिल्म के हिंसक और आक्रामक संवादों ने इसे गल्फ देशों में विवादित बना दिया. फिल्म में दिखाए गए खतरनाक किरदार और उग्र संवादों की वजह से इसे कई गल्फ देशों में बैन कर दिया गया. इसे मुस्लिम समुदाय के लिए अपत्तिजनक करार दिया गया था.
4. फाइटर
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर 'फाइटर' 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और मतभेद को दिखाया गया था. एक विशेष सीन में पाकिस्तान के किरदार को यातनाएं दी जाती हैं, जिसके कारण गल्फ देशों ने इसे बैन कर दिया. फिल्म के इस दृश्य ने विवाद को जन्म दिया और इसे इन देशों में रिलीज नहीं किया गया.
5. आर्टिकल 370
'आर्टिकल 370' एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने कश्मीर में धारा 370 की स्थिति और उसके प्रभावों को उठाया था. इस फिल्म के कंटेंट को लेकर कई विवाद उठे, खासकर कश्मीर की राजनीति और वहां के लोगों की स्थिति को दिखाने की वजह से. इसके कारण गल्फ देशों ने इसे अपने यहां रिलीज नहीं होने दिया.
ये भी पढ़ें: याखी दूस-दूस इंदी... धुरंधर मूवी का Fa9la सॉन्ग खूब हो रहा वायरल, मगर 99% लोग नहीं जानते इसका मतलब