Beating Retreat Ceremony: गणतंत्र दिवस समारोह की शानदार तीन दिनी यात्रा गुरुवार शाम को दिल्ली के विजय चौक पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट समारोह के साथ समाप्त हुई. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे. बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत में गणतंत्र दिवस के समापन का प्रतीक माना जाता है और यह हर साल 29 जनवरी को नई दिल्ली के विजय चौक पर आयोजित किया जाता है. इस समारोह ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और संप्रभुता को और भी गर्व से प्रस्तुत किया.