ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

FRAUD ALERT Online Shopping: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग बहुत आसान हो गई है. लोग घर बैठे ही मोबाइल या लैपटॉप से कपड़े, मोबाइल, ग्रॉसरी और यहां तक कि दवाइयां भी ऑर्डर कर लेते हैं.

Be careful while shopping online a single mistake could empty your bank account
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

FRAUD ALERT Online Shopping: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग बहुत आसान हो गई है. लोग घर बैठे ही मोबाइल या लैपटॉप से कपड़े, मोबाइल, ग्रॉसरी और यहां तक कि दवाइयां भी ऑर्डर कर लेते हैं. फेस्टिव सीजन और सेल के दौरान लोग डिस्काउंट और कैशबैक के लालच में बिना सोचे-समझे खरीदारी कर लेते हैं. लेकिन इसी आदत का फायदा साइबर ठग उठाते हैं.

फर्जी वेबसाइट और लिंक से बढ़ा खतरा

आजकल जालसाज नकली वेबसाइट, फेक ऐप और झूठे ऑफर्स के जरिए लोगों को ठगते हैं. कई बार ये वेबसाइट बिल्कुल असली जैसी दिखती हैं, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं. जरा सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है, इसलिए ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बहुत जरूरी है.

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय क्या सावधानी रखें?

1. सोशल मीडिया ऑफर्स से सावधान रहें

व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई बार बहुत सस्ते ऑफर्स और लिंक भेजे जाते हैं. इनमें से कई लिंक फर्जी होते हैं. बिना जांच किए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.

2. सही वेबसाइट और ऐप का ही इस्तेमाल करें

हमेशा भरोसेमंद और असली ऐप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें. नकली वेबसाइट असली जैसी दिखकर लोगों को धोखा देती हैं और पैसे ठग लेती हैं.

3. बैंक डिटेल्स सेव न करें

कई लोग जल्दबाजी में कार्ड या नेट बैंकिंग की जानकारी वेबसाइट पर सेव कर देते हैं. अगर साइट सुरक्षित नहीं है तो आपका डेटा चोरी हो सकता है. इसलिए हर बार मैन्युअली पेमेंट करना बेहतर है.

4. फर्जी ईमेल और ऑफर्स से बचें

कई बार ईमेल के जरिए कैशबैक, डिस्काउंट या गिफ्ट का लालच दिया जाता है. जैसे ही आप ऐसे लिंक पर क्लिक करते हैं, आपका डेटा चोरी हो सकता है. इसलिए अनजान ईमेल और लिंक से दूर रहें.

सावधानी ही सुरक्षा है

ऑनलाइन शॉपिंग आसान जरूर है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है. इसलिए हमेशा सतर्क रहें और सोच-समझकर ही किसी भी ऑफर या लिंक पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- मुंबई: मुहर्रम जुलूस में बड़ी साजिश नाकाम, जहर वाले 14,900 चूहेमार कैप्सूल जब्त, पुलिस ने क्या बताया?