Dhaka Airport Fire: शनिवार दोपहर ढाका का हज़रत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अचानक अफरा-तफरी और धुएं के गुबार में घिर गया. दोपहर क़रीब 2:30 बजे एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरे हवाई अड्डे की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया.
आग उस क्षेत्र में लगी जहां अंतरराष्ट्रीय सामानों को आयात के बाद अस्थायी रूप से रखा जाता है, जिसे 'कार्गो विलेज' कहा जाता है. हादसे के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर सभी टेकऑफ और लैंडिंग पूरी तरह स्थगित कर दी गईं, और यात्रियों में हलचल मच गई.
#WATCH | A fire breaks out at the cargo terminal of Hazrat Shahjalal International Airport in Dhaka, Bangladesh. All flights suspended. More details awaited.
— ANI (@ANI) October 18, 2025
Visuals from the area. pic.twitter.com/ZHnvYFAxnR
सेना, वायुसेना, नौसेना, सब मैदान में
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केवल अग्निशमन विभाग ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश की वायुसेना और नौसेना तक को आग बुझाने के अभियान में उतारना पड़ा. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, तीनों एजेंसियां, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, फायर सर्विस और वायुसेना मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.
प्रोथोम आलो की रिपोर्ट बताती है कि बांग्लादेश नौसेना ने भी अभियान में मदद करनी शुरू कर दी है. यह बताता है कि आग किस स्तर पर फैल चुकी थी और खतरा कितना गंभीर था.
प्रशासन की पुष्टि और चेतावनी
हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद मसूदुल हसन मसूद ने दोपहर 3:45 बजे स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि आपातकालीन उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं और अधिकारी हर स्तर पर नजर बनाए हुए हैं.
हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, और नुकसान के आंकड़े भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं. लेकिन जिस क्षेत्र में आग लगी है, वह अंतरराष्ट्रीय कार्गो संचालन के लिए बेहद अहम माना जाता है, जिससे संभावित वित्तीय नुकसान बड़ा हो सकता है.
फ्लाइटें रद्द, यात्री परेशान
अग्निकांड के चलते ढाका एयरपोर्ट से सभी इनबाउंड और आउटबाउंड फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया है. इससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, जिनमें बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की भी शामिल है. स्थिति पर निगरानी जारी है और प्रशासन की ओर से जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट की उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें- यूरोप का अंत, रोम में खलीफा का राज... बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे दुनिया में खौफ का माहौल