Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा, जिन्हें ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ कहा जाता है, उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित होती आई हैं. यही कारण है कि दुनियाभर में लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं. अब उनकी कुछ भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में हैं, खासकर वो जो यूरोप और रोम के भविष्य को लेकर हैं और ये भविष्यवाणियां इस बार कुछ ज़्यादा ही डरावनी हैं.
क्या रोम में खलीफा का शासन होगा?
बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी के मुताबिक, 2043 तक रोम के केंद्र में एक खलीफा का शासन होगा. यह चेतावनी इसलिए भयावह मानी जा रही है क्योंकि रोम के बीच में ही वेटिकन सिटी स्थित है, ईसाई धर्म का सबसे पवित्र स्थल और पोप का निवास स्थान. ऐसे में सवाल उठता है: क्या धार्मिक सत्ता के इस केंद्र में कट्टरपंथी शासन की संभावना सच हो सकती है?
‘ग्रेट मुस्लिम वॉर’ की चेतावनी पहले ही दे चुकी थीं बाबा
बाबा वेंगा ने पहले ही ISIS और अरब स्प्रिंग जैसे घटनाक्रमों की भविष्यवाणी कर दी थी. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2010 में अरब स्प्रिंग से शुरू होकर सीरिया तक फैलने वाले संघर्ष की बात कही थी. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि मुस्लिम चरमपंथी यूरोप पर हमला करेंगे और केमिकल हथियारों का प्रयोग भी कर सकते हैं.
2044 तक यूरोप का अंत?
सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि 2044 तक यूरोप पूरी तरह बदल जाएगा, इतना कि दुनिया उसे अब जैसी पहचानती है, वैसा नहीं रहेगा. बाबा वेंगा के अनुसार, आबादी का बड़ा हिस्सा या तो समाप्त हो जाएगा या पलायन कर जाएगा, और यह सब होगा बड़े पैमाने पर युद्ध और आतंकवाद के कारण.
ये भी पढ़ें: सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं... इन मोर्चों पर भी लड़ाई लड़ रहा पाकिस्तान; जानें कौन कर रहा मदद