बिना सोचे समझे 12 करोड़ उड़ा दिए! बादशाह की Rolls-Royce को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपने हिट गानों के साथ-साथ शाही लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस देने वाले बादशाह असल जिंदगी में भी लग्ज़री के बड़े शौकीन हैं.

Badshah Rolls-Royce feeling guilty says buys by mistakenly
Image Source: Social Media

बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपने हिट गानों के साथ-साथ शाही लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस देने वाले बादशाह असल जिंदगी में भी लग्ज़री के बड़े शौकीन हैं. महंगी कारें, ब्रांडेड घड़ियां, एक्सक्लूसिव स्नीकर्स और लिमिटेड एडिशन जैकेट्स—उनका कलेक्शन किसी कार शोरूम या फैशन म्यूज़ियम से कम नहीं है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बादशाह ने अपनी इसी लग्ज़री पसंद को लेकर खुलकर बात की और 12 करोड़ रुपये की कार खरीदने का दिलचस्प किस्सा भी साझा किया.


बादशाह ने पिछले साल सितंबर में Rolls-Royce Cullinan Series II खरीदी थी. इस फैसले को लेकर उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह प्लान्ड नहीं था. कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कार खरीदने का फैसला उन्होंने अचानक ले लिया. उनके मुताबिक, उस वक्त बस यही लगा कि “आज लेनी है.” उन्होंने माना कि महंगी कार खरीदने का जो जोश और एक्साइटमेंट होता है, वह 10–15 मिनट तक ही रहता है, उसके बाद इंसान खुद से पूछता है कि अब आगे क्या?

भारत में चुनिंदा लोगों के पास है यह लग्ज़री SUV

Rolls-Royce Cullinan Series II भारत में बेहद कम लोगों के पास मौजूद है. इस हाई-एंड लग्ज़री SUV के मालिकों की लिस्ट में देश के बड़े नाम शामिल हैं. उद्योगपति मुकेश अंबानी और सुपरस्टार शाहरुख खान भी रोल्स-रॉयस कलिनन के मालिक हैं. हालांकि शाहरुख खान के पास Cullinan Black Badge मॉडल है, जिसे उन्होंने साल 2023 में करीब 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. बादशाह का मॉडल लेटेस्ट वर्ज़न है, जिसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.

बादशाह को क्यों पसंद हैं महंगी गाड़ियां?

अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि सेलिब्रिटीज़ को इतनी महंगी और लग्ज़री कारें खरीदने की जरूरत क्यों होती है. इस पर बादशाह ने बेहद सादा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा बेस्ट टेक्नोलॉजी और टॉप क्लास चीजें पसंद रही हैं. उनके मुताबिक, जब लोग किसी गाड़ी को “बेस्ट” कहते हैं, तो उनका मन करता है कि वह चीज उनके पास हो. यही वजह है कि वह लेटेस्ट और प्रीमियम कारों की ओर खिंचे चले जाते हैं.

शौक, पहचान और स्टाइल का हिस्सा

बादशाह के लिए महंगी कारें सिर्फ एक स्टेटस सिंबल नहीं हैं, बल्कि उनके पर्सनल शौक और पहचान का हिस्सा भी हैं. उनका मानना है कि जब इंसान मेहनत से नाम और पैसा कमाता है, तो उसे अपनी पसंद की चीजें एंजॉय करने का हक भी होता है. यही सोच उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल में साफ झलकती है.

यह भी पढ़ें: नहीं रहे Carry Minati!सोशल मीडिया पर क्यों फैल रही अफवाहों वाली वीडियो? जानें क्या है माजरा