Baba Ramdev: Hindu Rashtra से किसी को डरना नहीं चाहिए', Baba Ramdev का बड़ा बयान!

Baba Ramdev:हरिद्वार में बाबा रामदेव ने 'हिंदू राष्ट्र' और साझा पूर्वजों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों और ईसाइयों को डरने की जरूरत नहीं, विपक्ष ने संविधान का हवाला देते हुए जताई कड़ी आपत्ति

Bharat 24

Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव के 'हिंदू राष्ट्र' और साझा पूर्वजों को लेकर दिए गए बयान ने देशभर में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. हरिद्वार में अपने संबोधन के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि किसी को भी 'हिंदू राष्ट्र' की अवधारणा से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के पूर्वज सनातनी, हिंदू, आर्य वैदिक परंपरा से जुड़े रहे हैं.

रामदेव ने आगे कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि अगर हिंदू राष्ट्र बना तो मुसलमान कहां जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों और ईसाइयों के लिए हिंदुस्तान में कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग अपनी पसंद के अनुसार दाढ़ी रखें या कटवा लें, कोई भी पोशाक पहनें, लेकिन अपने पूर्वजों के चरित्र और परंपराओं को अपनाएं.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Donation Controversy : Big Breaking on Champat Rai | Ram Mandir Chanda Chori | Ayodhya